• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

पूर्व मंत्री ईश्वर पटेल अब कांग्रेस में, कार्यकर्ता सम्मेलन में किया गया सम्मान

Posted on: Tue, 28, Sep 2021 9:41 AM (IST)
पूर्व मंत्री ईश्वर पटेल अब कांग्रेस में, कार्यकर्ता सम्मेलन में किया गया सम्मान

अंकलेश्वर, गुजरात(बीके पाण्डेय) अंकलेश्वर कांग्रेस समिति की ओर से सोमवार को रमण मूलजी हाल में कांग्रेस कार्यकर्ता संम्मेलन का आयोजन किया गया। अंकलेश्वर के भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री ईश्वर पटेल के बड़े भाई विजय सिंह पटेल व उनके पुत्र के कांग्रेस में शामिल होने पर दोनो का जोरदार स्वागत किया गया।

कार्यकर्ता संम्मेलन के अवसर पर राज्यसभा के सदस्य नारण राठवा,पूर्व सांसद तुषार चौधरी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विजय सिंह पटेल ने दो सौ से ज्यादा सर्मथकों को कांग्रेस में शामिल क राया। कांग्रेस में शामिल होने के बाद विजय सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा में भ्रष्टाचारी लोग ही नेता बनकर बैठे हैं। पच्चीस साल से भाजपा सत्ता में है मगर अधिकारियों का ही राज चल रहा है। गुंडा व भ्रष्टाचारी लोग नेता बने हुए हैं। भाजपा सरकार में गरीबों का शोषण हो रहा है व मंहगाई तेजी से बढ़ रही है। कांग्रेस को वह मजबूत बनाकर आगामी चुनाव में लाभ दिलाने का काम करेंगे। उन्होने कहा कि उनकी सिर्फ विचारधारा की लड़ाई है व परिवार में कोई मतभेद नही है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भाजपाई हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह GUJRAT - Bharuch: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की भावुक अपील, ‘‘तानाशाही से देश को बचा लो’’