• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

दबंगईः प्रधान के बेटे ही हत्या, 7 घायल

Posted on: Tue, 28, Jul 2020 10:00 AM (IST)
दबंगईः प्रधान के बेटे ही हत्या, 7 घायल

संतकबीर नगरः यूपी में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। सरकार से शासन और पुलिस से कानून व्यवस्था नहीं सभल रही है। तब ऐसे हालात होते हैं तो कानून व्यवस्था के सामने चुनौतियां खड़ी होती हैं। महुली थाना क्षेत्र के चोलखरी गांव में दबंगों ने ग्राम प्रधान ओमप्रकाश के बेटे की हत्‍या कर दी। घटना के पीछे गंवई राजनीति को कारण बताया गया है। रविवार की रात ग्राम प्रधान का 19 वर्षीय बेटा बंटी घर पर मौजूद था। तभी गांव के दबंगों ने घर पर धावा बोल दिया। घर में घुस आए हमलावरों ने बंटी को हॉकी, लाठी और लोहे के रॉड से पीटना शुरू कर दिया।

बुरी तरह लहूलुहान बंटी की वहीं पर मौत हो गई। अपनी आंखों के सामने बेटे को पिटता देख दौड़कर पहुंची प्रधान की पत्‍नी और परिवार के सात अन्‍य लोगों को भी दबंगों ने पीट-पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। सभी सातों घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल