• Subscribe Us

logo
05 मई 2024
05 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

पीएम मोदी की मां पंचतत्व में विलीन

Posted on: Fri, 30, Dec 2022 10:19 AM (IST)
पीएम मोदी की मां पंचतत्व में विलीन

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा का निधन हो गया। उन्होने शुक्रवार तड़के 3ः30 बजे यूएन मेहता अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे शुक्रवार सुबह 9ः26 बजे पंचतत्व में विलीन हो गईं। नरेंद्र मोदी ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम सफर के दौरान वे मां की पार्थिव देह कंधे पर लेकर गांधी नगर स्थित घर से निकले। यात्रा के दौरान वे शव वाहन में ही पार्थिव देह के करीब बैठे रहे।

हीराबा 100 साल की थीं। मंगलवार देर रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कफ की शिकायत भी थी। मोदी ने खुद ही निधन की जानकारी ट्वीट के जरिए दी। इसके बाद सुबह 7ः45 बजे अहमदाबाद पहुंचे। यहां से वे सीधे गांधीनगर के रायसण गांव में भाई पंकज मोदी के घर गए। पार्थिव देह यहीं रखी गई थी। मोदी के पहुंचते ही अंतिम यात्रा शुरू हुई। सेक्टर-30 स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। प्रधानमंत्री अपनी मां से 04 दिसम्बर को मिले थे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: माउंट हीरा इंटरनेशनल एकेडमी में हुआ कॉमन सेंस लैब का उद्घाटन