• Subscribe Us

logo
05 मई 2024
05 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

OMG अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा, एक दिन में मिले 4,14,182 कोरोना मरीज, 3,920 की मौत, 3.28 लाख स्वस्थ

Posted on: Fri, 07, May 2021 8:58 AM (IST)
OMG अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा, एक दिन में मिले 4,14,182 कोरोना मरीज, 3,920 की मौत, 3.28 लाख स्वस्थ

नई दिल्लीः कोरोना ने देश में आज फिर नया रिकार्ड बनाया। पिछले 24 घंटे में 4.14.182 मरीज मिले। नए मरीजों के मिलने का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। 3,920 मरीजों ने दम तोड़ दिया। राहत की बात यह रही कि 3.28 लाख मरीज ठीक भी हो गए। अभी 36.44.436 मरीजों का इलाज चल रहा है। देश मे अब तक के आंकड़ों के बात करें तो कुल 2.14 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आये हैं।

1.76 करोड़ लोग ठीक हुये हैं और 2.34 लाख की जान चली गयी। राज्यों के आंकड़े भी डराने वाले हैं। महाराष्ट्र में गुरुवार को 62,194 लोग संक्रमित पाए गए। 63,842 लोग रिकवर हुए और 853 की मौत हो गई। 6.39.075 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। कर्नाटक में 49,058 नये मरीज मिले, 18,973 रिकवर हुये, 328 की मौत हो गयी, 6,17,075 का इलाज चल रहा है। केरल में 42,464 नये मरीज मिले, 27,152 रिकवर हुये, 63 की मौत हो गयी और 3,90,906 का इलाज चल रहा है।

उत्तर प्रदेश में गुरुवार को 26,622 लोग संक्रमित पाए गए। 28,902 लोग रिकवर हुए और 350 लोगों की मौत हो गई। 2.59 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। तमिलनाडु में 24,898 नये मरीज मिले, 21,546 रिकवर हुये और 195 की मौत हो गयी। दिल्ली में दिल्ली में गुरुवार को 19,133 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 20,028 लोग ठीक हुए और 335 की मौत हो गई। 90,629 का इलाज चल रहा है। छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 13,846 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 11,600 लोग ठीक हुए और 212 की मौत हो गई। 1.31 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

गुजरात में गुरुवार को 12,545 लोग संक्रमित मिले। 13,021 लोग रिकवर हुए और 123 की मौत हो गई। 1.47 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। मध्य प्रदेश में गुरुवार को 12,421 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 12,965 लोग ठीक हुए और 86 की मौत हो गई। 88,614 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। फिलहाल आप अपनी इम्यूनिटी बनाये रखिये, घर में रहिये और आवश्यक आवश्यकताओं के लिये निकलना पड़े तो कोविड प्रोटोकाल का पालन करना न भूलिये।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: माउंट हीरा इंटरनेशनल एकेडमी में हुआ कॉमन सेंस लैब का उद्घाटन