• Subscribe Us

logo
04 मई 2024
04 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

एकल अभियान द्वारा मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

Posted on: Wed, 13, Jan 2021 10:13 PM (IST)
एकल अभियान द्वारा मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

हर्रैया, बस्तीः एकल अभियान द्वारा बुधवार को स्वामी विवेकानंद जयंती पखवारा कार्यक्रम के तहत प्रभात फेरी निकाली गई। तत्पश्चात थांहाखास शिव मंदिर परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर स्वामी जी के कृतित्व व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। अभियान के संच समिति अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश द्विवेदी ने कहा कि स्वामी जी युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है।

उनके बताए मार्ग पर चलकर युवा बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकता है उन्होंने कहा कि स्वामी जी के पद चिन्हों पर चल कर ही भारत को विश्व गुरु बनाया जा सकता है इसलिए उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व को हमें अपने जीवन में उतारना होगा। इससे पूर्व अभियान के कार्यकर्ताओं एवं बच्चों द्वारा प्रभात फेरी निकालकर लोगों से स्वामी जी के पद चिन्हों पर चलने की अपील की गई। इस मौके पर दिनेश मिश्र, पिंटू चौधरी, कृपाराम, सूरज कुमार, कनिक राम, विजय नाथ पांडेय, आदर्श, अनीता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती में फेरी वाले की गला रेतकर हत्या Ayodhya: अयोध्या पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ मिल्कीपुर में मासूम संग दुष्कर्म