• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बोर्ड का पेपर खराब होने पर 10 वीं के छात्र ने सुसाइड कर लिया

Posted on: Fri, 01, Mar 2024 5:49 PM (IST)
बोर्ड का पेपर खराब होने पर 10 वीं के छात्र ने सुसाइड कर लिया

यूपी डेस्कः बोर्ड परीक्षा का पेपर खराब होने से दुखी 10 वीं के छात्र ने सुसाइड कर लिया। मामला कौशांबी जिले का है। यहां आश्रम पद्धति आवासीय विद्यालय में छात्र की लाश हॉस्टल के कमरे में लटकती मिली है। छात्र साइंस का पेपर देने के बाद डिप्रेशन में था। गुरुवार रात को वह मेस में खाना खाने नहीं आया। इसके बाद वार्डन ने उसकी तलाश शुरू की। छात्र का शव हॉस्टल के एक सुनसान कमरे में लटका मिला।

वह स्कूली ड्रेस भी पहने हुआ था। गले में आई कार्ड लटका था। जानकारी होने पर वार्डन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। यहां पश्चिम शरीरा के बरैसा गांव में पंडित दीन दयाल आश्रम पद्धति विद्यालय है। यहां जिले के गरीब परिवार के बच्चे पढ़ते हैं। सभी बच्चे स्कूल के हॉस्टल में ही रहते हैं। इसमें फतेहपुर धाता के बम्हरौली गांव का आदित्य कुमार भी रहकर पढ़ाई करता था। आदित्य 10वीं का छात्र है। उसकी बोर्ड की परीक्षा चल रही थी। गुरुवार सुबह उसने साइंस का पेपर दिया था। दोस्तों के मुताबिक, आदित्य पेपर खत्म होने के बाद से काफी डिप्रेशन में था।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।