• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

आज के ही दिन 1979 में हुई थी नाथूराम गोडसे को फांसी

Posted on: Mon, 15, Nov 2021 9:01 AM (IST)
आज के ही दिन 1979 में हुई थी नाथूराम गोडसे को फांसी

नेशनल डेस्कः आज के ही दिन 1949 में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे, नारायण आप्टे को फांसी दी गयी थी, जबकि बाकी 5 लोग विष्णु करकरे, मदनलाल पाहवा, शंकर किस्तैया, गोपाल गोडसे और दत्ता परचुरे को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। विनायक दामोदर सावरकर को बरी कर दिया गया। हाईकोर्ट ने किस्तैया और परचुरे को भी बाद में रिहा कर दिया था।

10 फरवरी 1949 को जज आत्मचरण की अदालत ने नाथूराम गोडसे और नारायण आप्टे को फांसी की सजा सुनाई थी। 8 महीने तक गांधी जी की हत्या का केस लालकिले में बनी ट्रायल कोर्ट में चला। इस दौरान 149 चश्मदीद गवाह और अन्य गवाह शामिल रहे। बात 30 जनवरी 1948 की है। भारत को आजादी मिले 6 महीने हुए थे। शाम हो चुकी थी और घड़ी में सवा पांच बज रहे थे।

महात्मा गांधी बिड़ला हाउस के प्रार्थना सभा की ओर जा रहे थे। उनके साथ एक शख्स थे गुरबचन सिंह। जिन्होंने गांधी जी से कहा था कि बापू आज आपको थोड़ी देर हो गई है। गांधी जी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया था कि जो लोग देर करते हैं, उन्हें सजा मिलती है। इस बात को कुछ मिनट ही हुए थे कि एक शख्स सामने आया और एक-एक कर तीन गोलियां महात्मा गांधी के सीने में उतार दीं। महात्मा गांधी की हत्या हो गई थी। गोली मारने वाला शख्स नाथूराम गोडसे था।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।