• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अयोध्या पहुंची साधवी ने कहा राममंदिर नही भारत का इतिहास बन रहा है

Posted on: Sun, 11, Jul 2021 2:37 PM (IST)
अयोध्या पहुंची साधवी ने कहा राममंदिर नही भारत का इतिहास बन रहा है

अयोध्या, U.P. (प्रभाकर चौरसिया) रामनगरी अयोध्या पहुँची फतेहपुर सांसद व केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा अयोध्सा में मंदिर नही भारत का इतिहास बन रहा है। उन्होने रामलला का दर्शन पूजन भी किया जिसके बाद राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चम्पतराय से मुलाकात की। उन्होने राममंदिर निर्माण में अशोक सिंघल की भूमिका को याद किया।

मुलाकात के बाद मीडिया से मुखतिब होते हुए साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि जिसके लिये 500 वर्षों के संघर्ष का इतिहास रहा हो और बहुत सारे लोगों ने जिसके लिये बलिदान दिया हो, उस उपलब्धि पर समूचा विश्व गर्व करेगा। इंताजर खत्म हुआ और हम सबने जो सपना देखा था वह आज पूरा हो रहा है। उन्होंने कहा कि आज जब मैं राम जन्मभूमि परिसर पहुंचा जहां पहले भगवान श्री रामलला टेंट में बैठे होते थे आज वह अपने ठाट में हैं। भगवान राम कहते थे कि पहले भक्तों को घर मिले फिर मेरा भी घर बनेगा और आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के लिए घर बनवा दिए तो आज उनका घर भी बनना शुरू हो गया है। उन्होने मंदिर निर्माण के लिये देशभर के रामभक्तों को एकजुट करने के लिये अशोक सिंघल का आभार जताया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल