• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

उत्तराखण्ड के सीएम दून अस्पताल में भर्ती

Posted on: Sun, 27, Dec 2020 10:41 PM (IST)
उत्तराखण्ड के सीएम दून अस्पताल में भर्ती

देहरादून, उत्तराखण्डः (कुंदन शर्मा) मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत खराब बुखार के चलते दून अस्पताल में भर्ती हो गये हैं। बीते 18 दिसंबर को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण मुख्‍यमंत्री होम आइसोलेशन में थे। शनिवार से उन्हें बुखार की शिकायत थी। आज मुख्यमंत्री जांच के लिए दून चिकित्सालय पहुंचे जहाँ उनका सीटी स्कैन कराया गया तथा खून की जांच की गई। सीटी स्कैन में उनके फेफड़ों में संक्रमण पाया गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ आशुतोष सयाना ने मुख्यमंत्री के चिकित्सालय में भर्ती होने की पुष्टि की है। यह भी बताया गया है कि कल मुख्यमंत्री को दिल्ली उपचार के लिए ले जाया जा सकता है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भाजपाई हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह GUJRAT - Bharuch: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की भावुक अपील, ‘‘तानाशाही से देश को बचा लो’’