राजकीय किशोर सम्प्रेक्षण गृह से भागे सात किशोर
राजकीय किशोर सम्प्रेक्षण गृह से भागे सात किशोर
इलाहाबादः राजकीय किशोर सम्प्रेक्षण गृह से सात किशोरों के लापता होने की खबर से सनसनी फैली है। बताया जा रहा है भोर में 3.40 बजे किशोर गृह से फरार हुये हैं। लेकिन इसकी कर्मचारियों को सुबह हुई है। सूत्रों की माने तो किशोर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को चकमा देकर फरार हो गये। इस मामले में खुल्दाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज की गयी है। सीसीटीवी फुटेज में बच्चों के भागने की तस्वीरें कैद हैं। डीएम ने घटना के बाद लापरवाही के आरोप में सात कर्मचारियों को तत्काल निलंबित कर दिया है जिसमें दो कांस्टेबल, दो होमगार्ड, एक केयर टेकर और दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल है।