• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अयोध्या के पॉश इलाके में पनप रहा था देह व्यापार, 5 महिलायें, 2 पुरूष गिरफ्तार

Posted on: Tue, 09, Feb 2021 9:30 AM (IST)
अयोध्या के पॉश इलाके में पनप रहा था देह व्यापार, 5 महिलायें, 2 पुरूष गिरफ्तार

अयोध्य (प्रभाकर चौरसिया) वैश्विक पटल पर पर्यटन नगरी के रूप में उभर रही है। दूसरी ओर शहर के पॉश इलाके में देह व्यापार जैसे घिनौने कृत्य को अंजाम दिया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मौके से 5 महिलाओं और दो युवकों को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों की मानें तो इलाके के एक मकान में लंबे समय से काफी युवक युवतियों का आना जाना लगा रहता था।

मोहल्ले वालों को देह व्यापार का शक होने लगा था। लोग मोहल्ले की बदनामी से तंग आ चुके थे। सोमवार को जब इस मकान में पुलिस ने छापा मारा तो मौके से पांच महिलाएं और दो युवक पकड़े गए जबकि कुछ पुरुष और महिलायें पीछे के रास्ते से भागने में कामयाब रही। सिविल लाइन्स अयोध्या का सबसे पॉश इलाका है। जिस मकान में देह व्यापार का घिनौना कृत्य होता था वहां जनपद के प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय से महज कुछ ही दूर पर स्थित है। सवाल ये है कि जहां प्रशासनिक अधिकारियों का आना जाना बना रहता है वहां देह व्यापार कैसे पनप रहा था।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।