• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Punjab

गुरदासपुर की बम्पर जीत राहुल को दिवाली गिफ्ट-सिद्धू

Posted on: Sun, 15, Oct 2017 4:55 PM (IST)
गुरदासपुर की बम्पर जीत राहुल को दिवाली गिफ्ट-सिद्धू

चंडीगढ़ः गुरदासपुर लोकसभा उप चुनाव में कांग्रेस की बम्पर जीत हुई। सुनील जाखड़ ने 1,93,219 मतों से भाजपा अकाली दल गठजोड़ के उम्मीदवार को चुनाव हरा दिया। कांग्रेस की जीत ने भाजपा-अकाली दल गठजोड़ के मुंह पर मतदाताओं ने करारा थप्पड़ मारा है। इसकी गूंज देशभर में सुनायी देगी। पंजाब के कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने उपचुनाव में सुनील जाखड़ की शानदार जीत पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यह बात कही। जाखड़ ने भाजपा के स्वर्ण सिंह सलारिया को 193219 से अधिक मतों से करारी मात दी है। सिद्धू ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते कहा कि यह कांग्रेस को दीवाली गिफ्ट मिला है। सिद्धू ने कहा, ‘‘हम लोगों ने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लाल रिबन में पैक करके दिवाली का उपहार भेंट किया है क्योंकि यह आगे की राह तय करेगा।’’वहीं कांग्रेसी नेता सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने भी अकाली भाजपा गठबंधन पर हमला बोलते कहा कि आम जनता ने बलात्कारियों और भ्रष्टाचारियों को उनकी जगह दिखा दी है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी नकदी, जेवर लेकर पत्नी फरार, पति ने लगाया न्याय की गुहार Gorakpur: मधुमेह वाले टीबी मरीजों के लिए दोनों बीमारियों की दवाओं का सेवन जरूरी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया