• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

भाजपा ने बढ़ाया है विश्व में देश का गौरवः रोहित शर्मा

Posted on: Mon, 10, Jul 2023 10:07 AM (IST)
भाजपा ने बढ़ाया है विश्व में देश का गौरवः रोहित शर्मा

भरुच, गुजरात (बीके पाण्डेय)। भारतीय जनता पार्टी अन्य भाषा भाषी सेल के संम्मेलन का आयोजन रविवार की दोपहर दो बजे मानव मंदिर हाँल जीआईडीसी अंकलेश्वर में किया गया। संम्मेलन का आयोजन भरुच जिला भाजपा अन्य भाषा भाषी सेल के जिला संयोजक अनिल शुक्ला की ओर से किया गया थी जिसकी अध्यक्षता सेल के प्रदेश संयोजक रोहित शर्मा ने की।

कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक रोहित शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विश्व के अन्य विकसित देशों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने लगा है। पूरे देश का विश्व में आज मान सम्मान बढ़ाने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। राज्य में रहने वाले बाहरी प्रदेशों के लोग दूध में शक्कर की भांति मिलकर रह रहे हैं। राज्य की तरक्की में बाहरी प्रदेश से आये लोगो की भी बड़ी भूमिका है। गुजरात में हिन्दी भाषी समाज पूरी तरह से भाजपा के साथ है।

जिला संयोजक अनिल शुक्ला ने कहा कि पूरे जिले में सेल की ओर से समय समय पर जागरुकता कार्यक्रम के साथ अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगो को लाभ पहुँचाने का काम किया जाता है। प्रकोष्ठ की ओर से लोगो की समस्या को दूर करने के साथ राज्य व केन्द्र सरकार की विविध जनकल्याणकारी योजनाओं से अवग करा कर उसका लाभ दिलाया गया है। उन्होने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुँचाने के लिए पूरे मनोयोग से काम किया जाये। बूथ सशक्तिकरण पर भी उन्होने जोर देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में हर बूथ एक यूथ कार्यक्रम चलाया जायेगा। जिला उपाध्यक्ष अशोक झा,विजय वर्मा, चंदन ठाकुर,अशोक सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती पहुंचे अखिलेश यादव, कहा भाजपा की हर बात झूठी शत प्रतिशत मतदान के लिये सेल्फी प्वाइन्ट लगाकर दिया संदेश Lucknow: आगरा में नाबालिग संग दुष्कर्म, पड़ोसी पर आरोप BIHAR - Darbhanga: मुजफ्फरपुर में एक 19 साल की युवती संग सामूहिक दुष्कर्म