मनीष हत्याकांड के आरोपी, 1 लाख के इनामिया 2 पुलिसकर्मी गिरफ्तार
गोरखपुरः कानपुर के प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता को पीटकर मार डालने के आरोपी 6 पुलिसकर्मियों में आज दो की गिरफ्तारी हो गयी। एसपी सिटी सोनम कुमार ने एक लाख के इनामी हत्यारोपी रामगढ़ताल इंस्पेक्टर जेएन सिंह और दरोगा अक्षय मिश्रा के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। दोनों कोर्ट में सरेंडर करना चाहते थे।
लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। वहीं, गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उन्हें एसआईटी के सुपुर्द कर दिया है। मृतक की पत्नी मीनाक्षी ने पुलिस को दी तहरीर में 6 पुलिसकर्मियों को हत्या का दोषी ठहराते हुए नामजद किया था। इनमें इंस्पेक्टर रामगढ़ताल जेएन सिंह, चौकी इंचार्ज फलमंडी अक्षय मिश्रा, सब इंस्पेक्टर विजय यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जबकि तहरीर में नामजद किए गए सब इंस्पेक्टर राहुल दुबे, हेड कांस्टेबल कमलेश यादव, कांस्टेबल प्रशांत कुमार की जगह 3 अज्ञात पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज हुआ।