• Subscribe Us

logo
08 मई 2024
08 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

ताबड़तोड़ चोरियां, पुलिसिंग पर उठ रहे सवाल

Posted on: Sat, 04, Dec 2021 10:23 PM (IST)
ताबड़तोड़ चोरियां, पुलिसिंग पर उठ रहे सवाल

हर्रैया, बस्तीः दुबौलिया थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में बीती रात चोरों द्वारा चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नही हो सका था। जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के भरवटिया चौराहे पर राजाराम के मकान में शुक्रवार की रात चोर सेंध काट कर कमरे में रखा दो दर्जन से अधिक पीतल के बर्तन, एक लाख रूपये के जेवरात व बक्से में रखा आठ हजार उठा ले गए। शनिवार की सुबह परिजन जब सोकर उठे तो घटना की जानकारी हुई। एक अन्य जानकारी के अनुसार दूसरी घटना नररपुर निवासी प्रदीप कुमार की चिलमा स्थित डीजे की दुकान में हुई। दुकान में रखा तीन स्टेनजर मशीन गायब थी। दोनों पीडितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। इस सम्बन्ध में प्रभारी थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र ने बताया कि सूचना मिली है जांच किया जा रहा है। इन दिनों चोरियों की घटनायें बढ़ गयी हैं। पुलिसिंग इस कदर है कि चोरों में खौफ नही रह गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।