• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

नहाने गये दो दोस्तों की डूबकर मौत

Posted on: Sat, 26, Sep 2020 9:25 PM (IST)
नहाने गये दो दोस्तों की डूबकर मौत

प्रयागराजः (प्रिंस श्रीवास्तव) जिले के संगम तट के समीप अरैल पक्के घाट के सामने शनिवार को सुबह यमुना में नहा रहे दो युवकों की डूबकर मौत हो गयी। मौके पर पहुंचे गोताखोरों और जल पुलिस की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद दोनों की लाश निकालीं। मौके पर पहुंचे परिजन यह दृश्य देखकर अवाक रह गए। जानकारी के अनुसार, जॉगिंग के बाद चारों लड़के अरैल पक्के घाट पर यमुना में नहाने लगे।

इस दौरान रजनीश का पैर गहरे पानी चला गया और वह डूबने लगा। उसे डूबता देखकर सूरज बचाने पहुंचा तो वह भी डूबने लगा। उन दोनों को डूबता देख अनुराग और राज ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़े। जल पुलिस को खबर दी गई, तब तक दोनों डूब गए थे। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। वहीं, चौकी इंचार्ज अरैल एपी मिश्रा ने बताया कि चारों लड़के कार से जॉगिंग के लिए आए थे। साथ में पराठा-सब्जी भी लाए थे। ऐसा लग रहा है कि वो लोग नहाकर वहीं पिकनिक मनाने की तैयारी में थे, लेकिन उसके पहले हादसे का शिकार हो गए।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।