• Subscribe Us

logo
14 मई 2024
14 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

हाथरस में डबल मर्डर, घर में सो रहे दम्पति को कुल्हाड़ी से काटा

Posted on: Tue, 26, Mar 2024 6:58 PM (IST)
हाथरस में डबल मर्डर, घर में सो रहे दम्पति को कुल्हाड़ी से काटा

यूपी डेस्कः हाथरस जिले में कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र से डबल मर्डर की खबर आ रही है। यहां एक पिता पुत्र ने घर में सो रहे दम्पति को बड़ी बेरहमी से पहले लाठियों से पीटकर अधमरा कर दिया, इसके बाद कुल्हाड़ी से काट डाला। दोनों की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों मौके से फरार हो गए। वहीं, घटना की सूचना पाकर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। होली के त्योहार पर बॉबी (44) पुत्र महावीर का बीती रात ास के गांव टोडरपुर के नन्नू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उस समय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों गुटों को शांत करा दिया था। परिजनों के मुताबिक, रात 11 बजे बॉबी और उनकी पत्नी सुनीता गांव के लोगों से होली मिलने के बाद अपने घर के बाहर छप्पर के नीचे सो गए थे। करीब साढ़े 11 बजे नन्नू और उसके 2 बेटे राजकुमार और रामू शराब पीकर वहां पर आ गए।

इन लोगों ने आते ही चारपाई पर सो रहे बॉबी पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। जब पति का शोर सुनकर पत्नी सुनीता उन्हें बचाने आई तो नन्नू के बेटे राजकुमार और रामू ने उनपर भी लाठियां बरसाईं। इसके बाद दोनों पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर डाला। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो हत्यारोपी धमकाते हुए मौके से फरार हो गए। देर रात को पुलिस ने नन्नू, उसके बेटे राजकुमार और रामू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, पुलिस ने दबिश देकर हत्याकांड के आरोपी नन्नू और उसके एक बेटे रामू को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि राजकुमार समेत 3 आरोपी अभी भी फरार हैं। पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने बताया कि हत्याकांड को रात को अंजाम दिया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।