• Subscribe Us

logo
16 जून 2024
16 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

दरोगा की रिवाल्वर छीनकर बदमाशों ने मारी गोली

Posted on: Mon, 18, Jun 2018 11:16 PM (IST)
दरोगा की रिवाल्वर छीनकर बदमाशों ने मारी गोली

पटनाः बिहार के गोपालंगज में बदमाशों ने मीरगंज थानाध्यक्ष का रिवॉल्वर छीनकर उन्हें गोली मार दी। घटना उस वक्त घटी जब थानाध्यक्ष सड़क जाम हटवा रहे थे। फिलहाल घायल अवस्था में थानाध्यक्ष के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के कार्यक्रम को लेकर ही मीरगंज में लोगों का जाम लगा था। इसी जाम को हटाने के दौरान मीरगंज थानाध्यक्ष का एक व्यक्ति से तू तू मै मै हो गया। इस दौरान व्यक्ति ने थानाध्यक्ष की रिवॉल्वर छीनकर उन्हें गोली मार दी। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घायल थानाध्यक्ष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।