• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

मुंबई में टला बड़ा हादसा, एक ही ट्रैक पर आई दो ट्रेन

Posted on: Sat, 08, Jul 2017 11:32 PM (IST)
मुंबई में टला बड़ा हादसा, एक ही ट्रैक पर आई दो ट्रेन

मुंबईः शनिवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यहां चैंबूर इलाके में एक ही ट्रैक पर दो मोनो रेल आमने-सामने आ गईं। ड्राइवर ने ऐन मौके पर ब्रेक लगाकर मोनो रेल रोक दी, जिससे भिड़ंत होने से बच गई। बताया जा रहा कि उस समय मोनो रेल में कई यात्री सवार थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह घटना रात साढ़े नौ बजे के आसपास हुई। एक ही ट्रैक पर दोनों ट्रेन आने से तेजी से ब्रेक लगाया गया, जिससे यात्री सहम गए। जैसे ही उन्हें वजह पता चली, वे और डर गए। फायर बिग्रेड की मदद से लोगों को मोनोरेल के बाहर निकाला गया। मोनो रेल संचालित करने वाली एमएमआरडीए ने कहा है कि तकनीकी खराबी के कारण एक ही ट्रैक पर दोनों मोनोरेल आ गई थीं। इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Sant Kabir Nagar: मासूम संग हैवानियत के आरोपी ने लगाई फांसी Lucknow: लखीमपुर खीरी में नदी में नहाते समय दो किशोरों की डूबकर मौत Deoria: बाल गृह से चहारदीवारी फांद कर 3 किशोर फरार