• Subscribe Us

logo
01 मई 2024
01 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बैंक क्षेत्र में हिन्दी को बढावा देने पर जोर

Posted on: Tue, 14, Sep 2021 9:17 PM (IST)
बैंक क्षेत्र में हिन्दी को बढावा देने पर जोर

बस्तीः बैकिंग सेक्टर में हिन्दी को बढावा दिया जा रहा है। खाता धारक हिन्दी का प्रयोग करके राष्ट्रभाषा का सम्मान करे। पंजाब नेशनल बैंक हमेशा हिन्दी के प्रति समर्पित रहा है। यह बातें पंजाब नेशनल बैंक के मण्डल प्रमुख वेद प्रकाश बंसल ने हिन्दी दिवस पर मण्डल कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में व्यक्त किया। बंसल ने कहा कि हम सबके सकारात्मक योगदान से हिंदी भाषा की उन्नति के साथ-साथ राष्ट्रभाषा जैसे सपने को भी साकार किया जा सकता है।

हिन्दी भाषा को जन संपर्क की आसान भाषा बताते हुये कहा कि हिंदी भाषा में कार्य करना हम सब के लिए गर्व का विषय है। उनके कार्यालय का राजभाषा कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान हैं। कार्यक्रम में विनोद दुहान पी.एल.पी. प्रमुख, मुख्य प्रबंधक विनय श्रीवास्तव, एस.डी. पाठक, रंजीत कुमार, रूपम द्विवेदी वरिष्ठ प्रवंधक, करूणा गुप्ता प्रबंधक आई टी, नेहा श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।