• Subscribe Us

logo
07 मई 2024
07 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

कृषि कानून की खिलाफतः बैरिकेड्स, आंसू गैस, पानी की बौछार सब फेल, दिल्ली कूच पर अड़े किसान

Posted on: Fri, 27, Nov 2020 9:53 AM (IST)
कृषि कानून की खिलाफतः बैरिकेड्स, आंसू गैस, पानी की बौछार सब फेल, दिल्ली कूच पर अड़े किसान

नई दिल्लीः केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब-हरियाणा के किसानों के प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। पंजाब-हरियाणा से दिल्ली कूच पर अड़े किसानों को पुलिस के वाटर कैनन की बौछारें, रास्ते जाम करने के लिए लगाए गए बैरिकेड्स और आंसू गैस के गोले भी नहीं रोक पा रहे। किसान आज दिल्ली के सिंघु बॉर्डर तक पहुंच गए हैं।

पुलिस ने आज फिर आंसू गैस छोड़ी, लेकिन किसान दिल्ली में घुसने के लिए अड़े हुए हैं। इससे पहले गुरुवार रात किसानों ने कहा था शुक्रवार का नाश्ता दिल्ली में ही करेंगे। हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। वाहनों को सिंघु बॉर्डर की तरफ जाने से रोका जा रहा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि दूसरे राज्यों में जाने वाले वाहन वेस्टर्न-ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से जा सकते हैं। लेकिन लाखों किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर दिल्ली की तरफ बढ़ रहे हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।