मण्डलायुक्त ने किया सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट का निरीक्षण
सिद्धार्थ नगर 11 मार्च। मण्डलायुक्त अखिलेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होने गार्ड ऑफ आनर की सलामी ली। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने बुके देकर उनका स्वागत किया। आयुक्त ने संयुक्त कार्यालय में ई0आर0के0 पटल, जी0सी0पटल, एल.बी.सी., खनन सहायक आदि का निरीक्षण किया।
कार्यो की सूची पटल पर चस्पा कराने का निर्दे दिया। सेवा पुस्तिका, डिस्पैच रजिस्टर आदि का अवलोकन किया गया। महत्वपूर्ण डाक हेतु रजिस्टर अलग से तैयार करने का निर्देश दिया। वाद लिपिक पटल, न्याय सहायक कक्ष, अभिलेखागार, मुख्य राजस्व अभिलेखागार, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया गया। मण्डलायुक्त ने कहा किसी भी कर्मचारी का प्रमोशन, किसी भी प्रकार क्लेम आदि प्रकरण लम्बित न रहे। अपर जिलाधिकारी उमाशंकर, उप जिलाधिकारी नौगढ़ ललित कुमार मिश्र, जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु कुमार, समस्त पटल सहायक व अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।