• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

बिहार में भीड़ को रौंदते चला गया ट्रक, 8 की मौत, पीएम ने जताया शोक

Posted on: Mon, 21, Nov 2022 9:35 AM (IST)
बिहार में भीड़ को रौंदते चला गया ट्रक, 8 की मौत, पीएम ने जताया शोक

बिहार डेस्कः बिहार में शराब बंदी लागू है लेकिन शराब की तस्करी बंद नही हुई। नशे पर रोक लगाने की सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है। आये दिन हादसे हो रहे हैं। नशे में धुत होकर वाहन चलाने या अवैध शराब पीने से लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। शराबबंदी वाले बिहार में रविवार को नशे में धुत एक ड्राइवर ने 30 लोगों को कुचल दिया। इसमें 8 की मौके पर ही मौत हो गई।

मरने वालों में 6 बच्चे हैं। मरने वालों की उम्र 8 से 20 साल के बीच है। वर्षा कुमारी (8), सुरुचि (12), अनुष्का (8), शिवानी (8) , खुशी (10), चन्दन(20), कोमल (10) और सतीश (17) है। ये सभी लोग पीपल के पेड़ के नीचे खड़े होकर पूजा कर रहे थे। तभी 120 की रफ्तार में एक ट्रक आया और लोगों को रौंदते हुए निकल गया। हादसा रविवार रात करीब 9 बजे सुल्तानपुर गांव के पास हुआ। मरने वालों में सभी की उम्र 20 साल से कम है। हादसे के बाद गैस कटर से ट्रक को काटकर मृतकों को निकाला गया।

ज्यादातर बच्चे ट्रक और पेड़ के बीच में फंसे थे। ग्रामीण मनोज राय ने बताया कि घटना स्थल पर सड़क किनारे ही देवस्थल बनाया गया है। 50-60 साल से वहां पूजा हो रही है। पीएम मोदी ने भी घटना पर दुख जताया। मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मदद देने का ऐलान किया। घायलों को 50 हजार रुपए दिए जाएंगे। उधर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस घटना पर शोक जताया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजन को 5-5 लाख रुपए मदद देने का ऐलान किया। साथ ही घायलों के इलाज के निर्देश दिए।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है इण्डिया गठबंधन का घोषणा पत्र छात्र वृत्ति, फीस भरपाई के सवाल को लेकर मेधा ने चलाया जागरूकता अभियान सम्राट अशोक इ.का. में आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता- Samrat Ashoka I.K. Poster competition held in बीईओ ने किया बाल वाटिका कक्ष का उद्घाटन