• Subscribe Us

logo
07 मई 2024
07 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

लखनऊ में आज ताकत दिखायेगा कायस्थ समाज

Posted on: Fri, 03, Dec 2021 9:06 AM (IST)
लखनऊ में आज ताकत दिखायेगा कायस्थ समाज

लखनऊ, U.P. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा समेत प्रदेश में सक्रिय सभी नामी कायस्थ संगठनों की एकजुटता के लक्ष्य लेकर लखनऊ में 3 दिसम्बर को आयोजित हो रही ‘‘कायस्थ हुंकार रैली’’ की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री सुबोध कांत सहाय एवं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्यसभा सदस्य आर के सिन्हा समेत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू विनोद बिहारी वर्मा, सभा के राष्ट्रीय महामंत्री विश्वरूप कुलश्रेष्ठ लखनऊ स्थित कार्यक्रम स्थल ‘‘उत्तराखंड महोत्सव स्थल निकट हनुमान सेतु’’ पहुंच कर तैयारियों का पूरा जायजा लिया।

समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने कहा कि आज कायस्थ समाज को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत होने के साथ-साथ अब राजनैतिक रूप से भी विचारवान होना पड़ेगा। कायस्थ समाज के लोगों को केवल वोट बैंक बनकर अपनी सांगठनिक ताकत किसी एक के पीछे झोंकने के बजाय अपने सामाजिक राजनैतिक हितों को ध्यान में रखते हुए भी समाज के प्रति राजनीतिक दलों की सोच की भी समीक्षा करनी होगी।

लखनऊ की समीक्षा बैठक में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव ने आज ‘‘कायस्थ महासभा’’ लखनऊ के समस्त वार्ड अध्यक्षों एवं लखनऊ कार्यकारणी के पदाधिकारी सदस्यों के साथ कार्यक्रम में चित्रांश बंधुओं की महत्वपूर्ण उपस्थिति दर्ज कराने हेतु एवं कार्यक्रम स्थल तक लाने की जिम्मेदारियों एवं उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा लिया। विकास श्रीवास्तव ने कहा इस संगत संगत कार्यक्रम के माध्यम से कायस्थ समाज को राजनैतिक रूप से एकजुट हो परिपक्व करने का मकसद है। अब कायस्थ समाज राजनैतिक रूप से जाग चुका है। साढ़े 7 साल मोदी सरकार के और साढ़े 4 साल योगी सरकार के बीतने जा रहे हैं, लेकिन कायस्थों के उत्थान और उनके सामाजिक, राजनैतिक एवं आर्थिक उत्थान के लिये कोई भी ठोस कार्य नहीं किया गया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।