• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

तीर्थ क्षेत्रों से शराब और मांस की दुकानें हटाए जाने के फैसले का स्वागत

Posted on: Fri, 03, Sep 2021 9:24 AM (IST)
तीर्थ क्षेत्रों से शराब और मांस की दुकानें हटाए जाने के फैसले का स्वागत

अयोध्याः (प्रभाकर चौरसिया) तीर्थ क्षेत्रों से शराब और मांस की दुकानें हटाए जाने के मथुरा में दिये गये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान का अयोध्या के संतो ने स्वागत किया है। रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का कहना हैं कि मुख्यमंत्री जी से हम निवेदन करेगे कि संपूर्ण उत्तर प्रदेश में शराब और मांस बन्द करायें। जितने भी धार्मिक स्थल है।

सभी धार्मिक स्थलों पर इसको बंद करा देना चाहिए। संतों ने अयोध्या में भी इसकी मांग किया गया है। लेकिन सरकारी स्तर पर घोषणा नही हुई है। परमहंस आचार्य का कहना हैं कि धार्मिक संस्कृति को बचाने के लिए तीर्थ क्षेत्रों से अंडा और मांस की दुकानों को हटाया जाना अति आवश्यक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अब तक का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय रहा हैं। हम साधु संत धर्माचार्य इसका स्वागत करते हैं। धार्मिक स्थलों की सांस्कृतिक सीमा 84 कोस है। सभी धार्मिक स्थलों के 84 कोस के अंदर से मांस और मदिरा की दुकानें हटाईं जाए। मुख्यमंत्री के इस कार्य से भारतीय संस्कृति पुनः प्रतिष्ठित होगी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी Gorakpur: मधुमेह वाले टीबी मरीजों के लिए दोनों बीमारियों की दवाओं का सेवन जरूरी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया