• Subscribe Us

logo
06 मई 2024
06 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

कृष्ण गौशाला एवं गो चिकित्सालय की स्थापना

Posted on: Sat, 16, Jan 2021 9:27 AM (IST)
कृष्ण गौशाला एवं गो चिकित्सालय की स्थापना

गोलूवाला, राजस्थान (बलविन्द्र खरोलिया) पीलीबंगा के निकटवर्ती गांव कमाना में राधा कृष्ण गौशाला एवं गो चिकित्सालय की स्थापना के लिये शिलान्यास एवं भूमि पूजन भव्य समारोह पूर्वक संपन्न हुआ। हाईवे पर स्थित चार बीघा भूमि पर घायल, दुर्घटनाग्रस्त एवं बीमार गोवंश हेतु आश्रय स्थल एवं गो चिकित्सालय का निर्माण करवाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि पक्का सहारना के तायल परिवार ने चार बीघा भूमि गोसेवा एवं गो चिकित्सालय हेतु समर्पित की है। भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह के मुख्य अतिथि एसपीसीए के कार्यकारी सचिव एवं भारतीय जीव जंतु कल्याण बोर्ड के विशेष प्रशिक्षक दलीप वर्मा थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री कृष्ण गौशाला पक्का सहारना के पूर्व अध्यक्ष गोविंद तायल एवं विशिष्ट अतिथि श्री कृष्ण गौशाला पक्का सारना के अध्यक्ष विनोद सहारन एवं श्रीकृष्ण तायल थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री वर्मा ने कहा कि सभी धार्मिक अनुष्ठानों एवं शुभ अवसरों पर गोवंश का पंचगव्य उपयोग में लिया जाता है और ब्रह्मांड में गोसेवा एवं उनकी महिमा के सैकड़ों उदाहरण हमारे सामने मौजूद है की गायों की सेवा से पुण्य प्रताप तथा आत्म संतुष्टि प्राप्त होती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता गो भगत एवं श्री कृष्ण गौशाला पक्का सहारना के पूर्व अध्यक्ष गोविंद तायल ने कहा कि गाय की सेवा अपरंपार है। गाय की सेवा करने वाला कभी भी जीवन में नीरस उदास नहीं रहता और भगवान उसकी मनोकामना अवश्य पूरी करते हैं और वह जीवन में सफल हो जाता है। उन्होंने उपस्थित महानुभावों से बढ़ चढ़कर गौ सेवा का कार्य करने की अपील की। कार्यक्रम में श्री कृष्ण गौशाला पक्का सहारना के अध्यक्ष विनोद सहारण, श्रीकृष्णतायल, रणजीत सहारण, सुखविंदर सिंह एवं आसपास के सैकड़ों लोग उपस्थित थे ग्रामीणों द्वारा भी इस अवसर पर बढ़-चढ़कर आर्थिक सहयोग गो चिकित्सालय हेतु किया गया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बसती में ट्रक बस की भिड़न्त, इलाज में लापरवाही का आरोप Lucknow: हार से पहले अमेठी में भाजपाइयों का तांडव, कांग्रेस की दर्जनों गाड़ियां तोड़ी