• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

फर्जी एनकाउण्टर मामले में नपे चार पुलिसकर्मी

Posted on: Mon, 05, Feb 2018 9:56 AM (IST)
फर्जी एनकाउण्टर मामले में नपे चार पुलिसकर्मी

नोयडाः यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा सेक्टर 122 में जिम ट्रेनर को फर्जी मुठभेड़ के नाम पर पुलिस ने गोली मारकर घायल कर दिया था। मामले में आरोपी सब इंसपेक्टर विजयदर्शन शर्मा को निलम्बित करते हुये गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा एक अन्य एसआई समेत 4 पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर किया गया है।

घायल जिम ट्रेनर जितेंद्र यादव को नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। गोली उसकी गर्दन के पास रीढ़ की हड्डी में फंसी है। निलंबित किए गए पुलिसकर्मी एसआई पंकज, सिपाही नरेंद्र और संजय हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लव कुमार ने बताया कि बीती रात नोएडा के बहरामपुर गांव में जितेंद्र अपने कुछ साथियों के साथ एक सगाई समारोह से लौट रहा था। इसी दौरान थाना फेज तीन इलाके के सेक्टर 122 सीएनजी स्टेशन के पास कुछ पुलिसकर्मियों ने जितेंद्र और उसके साथ जा रहे अन्य लोगों को रोक लिया। इस दौरान कहा-सुनी होने पर उपनिरीक्षक शर्मा ने जितेंद्र को गोली मार दी। उसे घायल अवस्था में पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।