• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
West bengal

शिव को समर्पित हुई शक्ति

Posted on: Sat, 08, Oct 2016 6:01 PM (IST)
शिव को समर्पित हुई शक्ति

सिलीगुड़ी: (पवन शुक्ल) बंगाल का महापर्व दुर्गापूजा का जोश अब परवान चढ़ने लगा है। तरह तरह कीे थीम पर पूजा पंड़ालों की सजावट को अंतिम रूप दे दिया गया है। देशबंधू पाड़ा स्थित सुब्रतो संघ के पंडाल ने इस बार के पूजा को शिव अर्थात महादेव को समर्पित किया है। बताते चलें कि पंडाल के प्रवेश द्वार से ही शिवलिंग के जलाभिषेक को मनमोहक तरीके से दर्शाया गया है। वही मां की प्रतिमा के पास बड़े स्क्रीन पर शिव तांडव दर्शकों को बरबस ही अपनी ओर खींच रहा है। बंगाल में शक्ति की पूजा अर्थात दुर्गा पूजा को बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर हर अमीर और गरीब नए कपड़े और विभिन्न तरह के पकवानों से मां की पूजा की जाती है। वहीं काफी गरीब तबके के लोगों को विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं द्वारा नए कपड़े और खाने की वस्तुओं को उपलब्ध कराया जाता है। पर्व शुरू होते ही माता रानी के भक्तों की आस्था परवान चढ़ने लगी है। पूजा पंडालों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। आस्था और विश्वास का संगम देखते बनता है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: मतगणना स्थल के निकट निष्पक्ष जनादेश के लिये मौजूद रहेंगे भाकियू पदाधिकारी हरीश द्विवदी की जीत के लिये विश्व हिन्दू महासंघ ने किया यज्ञ Lucknow: सीतापुर में एटीएम से 22 लाख की लूट