• Subscribe Us

logo
01 मई 2024
01 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

प्रियंका गांधी को सुनने कांगड़ मैदान में उमड़ा जनसैलाब

Posted on: Tue, 08, Nov 2022 9:11 AM (IST)
प्रियंका गांधी को सुनने कांगड़ मैदान में उमड़ा जनसैलाब

नेशनल डेस्क, 07 नवम्बर। हिमाचल प्रदेश में ऊना जिले के कांगड़ मैदान में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की जनसभा में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। यहां प्रतिज्ञा रैली आयोजित की गई थी। प्रियंका गांधी ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश के ऊना में भारी जनसैलाब ने बता दिया है कि जनता पुरानी पेंशन, पांच लाख रोजगार, हर महिला को आर्थिक मदद और शिक्षा स्वास्थ्य के लिए वोट करने जा रही है।

कांग्रेस पार्टी पहली ही कैबिनेट में पुरानी पेंशन और एक लाख रोजगार बहाल करेगी। भाजपा के नेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं। हिमाचल के लोग बीमार नहीं हैं जो उन्हें बार-बार दवाई ना बदलने की नसीहत दी जा रही है, बल्कि भाजपा सरकार बेकार है जिसमें पांच साल राज्य में घाटे, घोटाले का राज चलाया है और महंगाई, बेरोजगारी से हिमाचल वासियों को सताया है। हिमाचल की जनता ने तय कर लिया है कि युवाओं को बेरोजगार रखने वाली बीजेपी नहीं, रोजगार देने वाली कांग्रेस सरकार चाहिए। पुरानी पेशन छीनने वाली बीजेपी नहीं, ओपीएस लागू करने वाली कांग्रेस सरकार चाहिए। महंगाई लाने वाली बीजेपी नहीं ,महंगाई से राहत देने वाली कांग्रेस सरकार चाहिए।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर ने कान्हा गौशाला में सेवा कर दान किया सामग्री पहले सात फेरों की गारण्टी पूरी करें नरेन्द्र मोदी- डा. शीला शर्मा बसपा प्रत्याशी दयाशंकर मिश्र ने सादगी के साथ किया नामांकन रोटरी विश्व की सर्वश्रेष्ठ संस्था : सुनील बंसल भाजपा के हरीश द्विवेदी ने किया नामाकंन, लम्बा जुलूस निकालकर दिखाई ताकत