बसपा प्रत्याशी के लिये वोट मांग रही है मशहूर डांसर सपना चौधरी
आगराः मशहूर डांसर सपना चौधरी ने 2019 में भाजपा ज्वाइन किया था। अब 2022 के विधानसभा चुनाव में वह आगरा के बाह विधानसभा में बसपा प्रत्याशी के लिये वोट मांग रही हैं। उनका 17 सेण्डि का वीडियो सोशल मीडया पर धड़ाधड़ वायरल हों रहा है। हर कोई इसे शेयर कर रहा है। बाह विधानसभा से नितिन वर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। बसपा प्रत्याशी ने चुनावी रैलियों में रोक होने पर प्रचार के लिए यह तरीका निकाला है।
इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा के लिए असमंजस में हैं। माना जा रहा है कि यह वीडियो कुछ दिन पहले आगरा में ही शूट किया गया है। सपना चौधरी एक सप्ताह पहले आगरा में एक शादी समारोह में आई थीं। सपना चौधरी ने 2019 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। ऐसे में भाजपा नेता होने के बाद बसपा के प्रत्याशी के लिए प्रचार करना भाजपा के नेता और कार्यकर्ताओं के गले नहीं उतर रहा है। ऐसे में भाजपा के कार्यकर्ता केवल इतनी बात कह रहे हैं कि सपना चौधरी एक कलाकार हैं और कोई भी उनसे अपना प्रचार करवा सकता है।