• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

प्रियंका गाधीं ने बेटी मिराया संग संगम स्नान किया

Posted on: Thu, 11, Feb 2021 5:06 PM (IST)
प्रियंका गाधीं ने बेटी मिराया संग संगम स्नान किया

संवाददाता, प्रयागराजः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मौनी अमावस्या पर्व पर बेटी मिराया के साथ त्रिवेणी के संगम पर डुबकी लगाई। संगम पर प्रियंका ने नाव चलाते का भी आनंद उठाया। इस दौरान उन्होंने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। प्रियंका सबसे पहले नेहरू-गांधी परिवार के पैतृक आवास आनंद भवन गईं।

यहां उन्होंने अपने परदादा और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के स्मृति स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। ये वही जगह है, जहां संगम में विसर्जन से पहले नेहरू की अस्थियां रखी गई थीं प्रियंका ने आनंद भवन स्थित अनाथालय में बच्चों के साथ भी कुछ पल बिताया। इस दौरान एक बच्ची को गोद में लिए हुए नजर आईं। प्रियंका के दौरे पर प्रयागराज के आईजी केपी सिंह ने कहा था कि मौनी अमावस्या पर हम किसी को भी वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं देंगे। कोई प्रोटोकॉल नहीं है, वे एक सामान्य व्यक्ति की तरह आ सकती हैं और अनुष्ठान में हिस्सा ले सकती हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।