मतदाता पर्ची न पहुचने पर भड़के सपा प्रत्याशी, कलेक्ट्रेट में दिया धरना
यूपी डेस्कः अलीगढ़ में पूर्व सांसद व सपा प्रत्याशी चौ. बिजेंद्र सिंह ने शनिवार को यह आरोप लगाते हुये कलेक्ट्रेट में धरना दिया कि मतदाता पर्ची पहुचाने में भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन सत्ता पक्ष को जिताने के लिए अभी से धांधली शुरू कर दी है। उनके मतदाताओं के पास वोटर पर्ची नहीं पहुंच रही है और कई नाम भी मतदाता सूची से गायब हैं।
वह अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी विशाख जी. के कार्यालय के बाहर धरना दिया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से मिलकर चुनाव संबंधी विभिन्न समस्याएं बताई और तत्काल इसके निस्तारण की मांग की। जिसके बाद उन्हें आश्वासन मिला है कि सभी समसयाओं का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाएगा। पूर्व सांसद व सपा प्रत्याशी चौ. बिजेंद्र सिंह ने अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट में धरना देते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन जानबूझकर उन्हें हराने की साजिश कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में मतदाताओं की वोटर पर्ची नहीं पहुंच रही है।