• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

धरने से पहले धरे गये कांग्रेसी नेता

Posted on: Mon, 27, Mar 2023 10:07 AM (IST)
धरने से पहले धरे गये कांग्रेसी नेता

भरुच, गुजरात (बीके पाण्डेय)। राहुल गांधी के खिलाफ की गई कार्यवाही के विरोध में भरुच जिला कांग्रेस समिति की ओर से संकल्प धरने के कार्यक्रम में आने से पहले ही कांग्रेसी नेताओ को पुलिस ने धर लिया। रविवार की सुबह 11 बजे सेवाश्रम अस्पताल परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें हिस्सा लेने के लिए आये कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने कार में से उतरते ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़ कर लाये गये कांग्रेसी नेताओं को पुलिस लाईन्स में रखा गया जहाँ कांग्रेस नेताओ ने गांधी जी के चित्र को सामने रखकर धरना दिया। गिरफ्तारी से पहले कांग्रेसी नेताओ की पुलिस के साथ चकमक भी देखने को मिली। पुलिस ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष परिमल सिंह रना के साथ अन्य नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भाजपाई हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, शानदार जीत के संकेत सेक्टर प्रभारी ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में शामिल भूटान में ‘अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित हुये डॉ. राम कृष्ण लाल ‘जगमग’ छात्रवृत्ति परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी Lucknow: राहुल गांधी ने रायबरेली से किया नामांकन, विराधी कस रहे तंज GUJRAT - Bharuch: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की भावुक अपील, ‘‘तानाशाही से देश को बचा लो’’ UTTARANCHAL - Udhamsingh Nagar: पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का कैंसर की बीमारी के चलते निधन