• Subscribe Us

logo
30 अप्रैल 2024
30 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सपा की सरकार बनाने के लिये पूरी ताकत से जुटें कार्यकर्ता- महेन्द्रनाथ

Posted on: Sat, 04, Dec 2021 10:11 PM (IST)
सपा की सरकार बनाने के लिये पूरी ताकत से जुटें कार्यकर्ता- महेन्द्रनाथ

बस्ती । समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के रणनीति पर विचार करते हुये बूथ स्तर के तैयारियों की समीक्षा की गई। महेन्द्रनाथ ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी ताकत से बूथ स्तर पर जुट जाय और जब तक सपा की निर्णायक सरकार नहीं बन जाती अपनी पूरी क्षमता से योगदान करें।

बैठक में पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, जितेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, रामललित चौधरी, जमील अहमद, सिद्धेश सिन्हा, दीनानाथ चौरसिया, राजाराम यादव, यज्ञेश पाण्डेय, महेश तिवारी, मौलाना इलियास, रन बहादुर यादव, अरविन्द यादव, मो. उमर, मो. सलीम, राजेन्द्र चौधरी आदि ने कहा कि मतदाता बदलाव का मन बना चुके हैं और सपा की ओर उम्मीद से देख रहे हैं ऐसे में सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां और बढ गई है। बैठक में मतदाता सूची की स्थिति, बूथ स्तर पर तैयारियांे की सघन समीक्षा की गई।

सपा की मासिक बैठक में अरविन्द सोनकर, गुलाम गौस, मो. जावेद, अखिलेश यादव, अनमोल श्रीवास्तव, राजेन्द्र यादव, राजेश यादव, नसीबुल्लाह, गिरिजाशंकर गौड़, राम अजोर यादव, भोला पाण्डेय, सुशील यादव, प्रशान्त यादव, जर्सी यादव, आलोक यादव, रहमान सिद्दीकी, शरीफ अंसारी, रिन्टू यादव, इन्द्रावती शुक्ला, राजेन्द्र यादव, आमिश खान, एजाज अहमद, शिव प्रसाद यादव, चीनी चौधरी, पन्नालाल यादव, रामवृक्ष यादव, दीपक आर्य, अनूप निषाद, परशुराम चौधरी, विकास पाण्डेय, अब्दुल मोईन, रजनीश यादव, मो. साहिर, संजय कश्यप के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती में आडिशा की रहने वाली महिला मजदूर की लाश पेड़ से लटकती मिली Lucknow: सात साल की छात्रा संग प्रिंसिपल ने किया रेप DELHI - New Delhi: बाबा रामदेव को एक और झटका, पतंजलि की 14 दवायें बैन