• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

लाकडाउन का दायरा फिर बढ़ा, अब सोमवार सुबह 7.00 हटेंगी पाबंदिया

Posted on: Wed, 05, May 2021 12:59 PM (IST)
लाकडाउन का दायरा फिर बढ़ा, अब सोमवार सुबह 7.00 हटेंगी पाबंदिया

लखनऊः बेकाबू कोरोना से निपटने के लिये बुधवार को सरकार ने 4 दिन का लॉकडाउन बढ़ा दिया है। अब प्रदेश में सोमवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। दो दिन पहले सरकार ने गुरुवार सुबह 7 बजे तक के लिए लॉकडाउन घोषित किया था। पिछले हफ्ते से रोजाना औसतन 25-30 हजार नए केस मिल रहे हैं। लेकिन चिंताजनक यह है कि मौत का ग्राफ कम नहीं हो रहा है।

इस बीच प्रदेश में लॉकडाउन के बीच सरकार ने गाइडलाइन भी जारी की है। अब आवश्यक वस्तुओं के आवागमन के लिए ई-पास जारी होगा। साथ ही आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति करने वाली संस्थाओं को भी पास लेना होगा। आम लोग भी चिकित्सा सेवा लेने के लिए ई-पास के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर आवश्यक वस्तुओं की सेवा न मिल पाने पर शिकायत कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश में वर्तमान में 2,72,568 कोरोना के एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में 25,858 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 352 लोगों की मौत हुई है। वहीं मौतों का आंकड़ा 13,798 पहुंच गया है। पिछले हफ्ते में 2120 मरीजों की जान चली गयी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी नकदी, जेवर लेकर पत्नी फरार, पति ने लगाया न्याय की गुहार Gorakpur: मधुमेह वाले टीबी मरीजों के लिए दोनों बीमारियों की दवाओं का सेवन जरूरी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया