• Subscribe Us

logo
01 मई 2024
01 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

धान खरीद के लिये खुला कण्ट्रोल रूम, संपर्क कर सकते हैं किसान

Posted on: Thu, 29, Oct 2020 9:35 PM (IST)
धान खरीद के लिये खुला कण्ट्रोल रूम, संपर्क कर सकते हैं किसान

बस्तीः धान खरीद में किसानों को कोई समस्या हो तो वे कण्ट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य दिलाने एंव खरीद में आने वाली समस्या के समाधान हेतु कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम की स्थापना किया गया है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। इसका दूरभाष नम्बर 05542-245725 और वाट्सएप 7839565077 है।

प्रातः 09.00 बजे से सायं 05.00 बजे तक सम्पर्क कर सकते है। उन्होने बताया कि दिनॉक 28 अक्टूबर को जनपद में स्थापित समस्त 121 धान क्रय केन्द्रों का भौतिक सत्यापन उप जिलाधिकारियों, जनपद स्तरीय अधिकारियों से कराया गया है। सत्यापन रिपोर्ट के अनुसार कुल 121 धान क्रय केन्द्रों में से पंजीकृत सहकारी समिति के 06 एवं पीसीएफ के 08, यूपीपी सीयू के 02 क्रय केन्द्र बन्द पाये गये। उक्त क्रय केन्द्र प्रभारियों के विरूद्ध कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिया कि जनपद में सभी क्रय केन्द्रों को क्रियाशील कराते हुए खरीद प्रारम्भ करायी जाय।

उन्होने कहा कि 50 कुन्तल तक धान बिक्री करने वाले किसानों को क्रय केन्द्र पर प्राथमिकता प्रदान करते हुए उनकी तौल करायी जाय ताकि अधिक से अधिक किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त हो सके। 100 कुन्तल से अधिक धान बिक्री करने वाले किसानों को रैण्डम आधार पर सत्यापन कराया जाय, यदि कोई प्रतिकूल तथ्य प्राप्त होता है अथवा किसान द्वारा गलत तथ्य प्रस्तुत कर पंजीकरण कराया गया है तो उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित करें। तौल के समय वीडियोग्राफी कराई जाये।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।