• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

पांच साल की मासूम संग ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म

Posted on: Sun, 08, Dec 2019 10:59 AM (IST)
पांच साल की मासूम संग ऑटो चालक ने किया दुष्कर्म

दरभंगा, बिहारः (आरके साहू) दरभंगा सदर थाना क्षेत्र के खरुआ मोड़ के निकट एक ऑटो चालक ने 5 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जख्मी को परिजनों ने देर रात डीएमसीएच में भर्ती कराया है। पुलिस ने देर रात आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम तेतर सहनी है, जो भगवानपुर का रहनेवाला बताया जा रहा है। पुलिस ने ऑटो को भी जब्त कर लिया है। बताया जाता है कि दो बच्ची सड़क किनारे आग ताप रही थी। वहां ऑटो चालक भी था। इस बीच दोनों बच्चियां ऑटो पर चढ़ कर खेलने लगी। चालक ने दोनों को अपने ऑटो पर बिठाकर कुछ दूर ले गया और एक तीन वर्षीय बच्ची को कुछ दूरी पर उतार दिया। वह 5 वर्षीय बच्ची को साथ ले जाकर बगल के भुइया स्थान के निकट दुष्कर्म किया। बच्ची जख्मी हो कर बेहोश हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश कर उसे बरामद किया और डीएमसीएच में भर्ती कराया है। बच्ची की हालत गंभीर है। घटना 06 दिसम्बर की है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।