• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

उत्तराखण्ड में भूस्खलन से तीन की मौत

Posted on: Mon, 14, Aug 2017 9:07 AM (IST)
उत्तराखण्ड में भूस्खलन से तीन की मौत

नैनीतालः उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के बंगापानी के मदरमा गांव में शनिवार रात हुए भारी भूस्खलन से तीन मकान जमींदोज हो गए जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों के मरने की आशंका है जबकि एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस के मुताबिक अभी तक एक शव को निकाला जा सका है। अन्य शवों की तलाश के लिए राष्ट्रीय आपदा त्वरित बल काम पर लगा है।

पिथौरागढ़ के आपदा प्रबंधन अधिकारी आर एस राणा के अनुसार शनिवार रात को बंगापानी क्षेत्र में भारी बारिश के चलते मदरमा गांव में एक पहाड़ी खिसक गई। पहाड़ी से सटे भवान सिंह तथा उसके भाई शेरसिंह का मकान भूस्खलन की चपेट में आ गया। पहाड़ी का मलबा मकान की दीवार को तोड़ते हुए अंदर घुस गया और पूरे मकान को अपने आगोश में ले लिया। राणा ने बताया कि मकान में दो परिवारों के सात लोग मौजूद थे। इनमें से तीन लोग मकान में जमींदोज हो गए। एक लड़की बुरी तरह से घायल हो गई।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी