कपड़ा सुखाने गयी किशोरी संग रेप
चन्दौलीःयूपी के चन्दौली में किशोरी से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस ने आरांेपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कालीमहल मोहल्ले में प्यारेलाल यादव के मकान के निचले हिस्से में एक महिला अपनी 3 बेटियों और एक बेटे के साथ किराए के मकान में रहती है। महिला का पति शहर के बाहर कहीं काम करता है।
मकान के ऊपर के हिस्से में मकान मालिक का लड़का दीपक यादव रहता है। कल उसकी बेटी मकान के ऊपरी भाग में कपड़ा सुखाने गई थी। दीपक ने अपने मित्र मनोज के साथ कमरे में खींचकर उससे दुष्कर्म करने के बाद फरार हो गया। महिला ने थाने में दीपक और मनोज के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पीडि़ता की मां की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना से क्षेत्र में आक्रोश है, वही पुलिस ने कहा आरोपियों के साथ सख्त कार्यवाही की जायेगी।