• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

सितम्बर में बनकर तैयार हो जायेगा इंडिया का 5 वां रबर डैम, आसानी से कर सकेंगे पूर्वजों का तर्पण

Posted on: Wed, 25, May 2022 10:27 AM (IST)
सितम्बर में बनकर तैयार हो जायेगा इंडिया का 5 वां रबर डैम, आसानी से कर सकेंगे पूर्वजों का तर्पण

बिहार डेस्कः गया में 263 करोड़ की लागत से बन रहा इंडिया का सबसे बड़ा रबर डैम सिंतबर में बनकर तैयार हो जाएगा। इसका सफल परीक्षण हो गया है। मंगलवार को सीएम नीतीश कुमार ने इसका निरीक्षण किया और सितंबर में हर हाल में इसको पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कार्य से जुड़ी हर एक पहलू की जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने यूरोप के आस्ट्रिया से आए सिविल इंजीनियरों से भी बात की और कार्य की प्रगति का जायजा लिया। चार रबर डैम भारत में पहले से हैं। उन सभी रबर डैम से यह बड़ा है। रबर डैम के बन जाने के बाद से करीब 400 मीटर की दूरी में पूरे वर्ष पानी रहेगा। डैम के क्षेत्र में करीब तीन मीटर यानी दस फीट पानी होगा। डैम के निकट दस फीट से अधिक पानी होने पर पानी स्वतः उत्तर दिशा की ओर निकल जाएगा। फल्गु नदी का प्रवाह दक्षिण से उत्तर की ओर है। इससे गया जी में आने वाले देश-विदेश के तीर्थयात्रियों को जो यहां अपने पूर्वजों का पिंडदान करने के लिए आते हैं। वे अब आसानी से फल्गु के पानी से पूर्वजों के तर्पण के साथ आचमन भी कर सकेंगे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया