• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

बिहार के गोपालगंज में बाइकसवार बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली, लखनऊ रिफर

Posted on: Tue, 29, Sep 2020 8:47 PM (IST)
बिहार के गोपालगंज में बाइकसवार बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली, लखनऊ रिफर

बिहार डेस्कः गोपालगंज के मांझागढ़ में दैपिक अखबार के एक पत्रकार को बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार की सुबह गोली मार दिया। गंभीर रूप से जख्मी पत्रकार राजन पाण्डेय मांझागढ़ प्रखंड से ’हिन्दुस्तान’ से जुड़े हैं। जख्मी हालत में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया। मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किये गये हैं। उनसे पूछताछ कर रही है। घटना का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर मांझागढ़ थानाध्यक्ष छोटन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की।

इसके बाद सदर एसडीपीओ नरेश पासवान भी पहुंचकर मामले की जांच की। बताया गया है कि पत्रकार व मांझागढ़ थाने के लंगटूहाता गांव निवासी राजन पांडेय मंगलवार की सुबह अपने घर से कोचिंग में पढ़ाने के लिए जा रहे थे। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे व पीछे से पीठ में गोली मार दी। परिजनों व ग्रामीणों ने इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल