• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

देवमी विद्यालय में परम्परागत तरीके से मनाई गयी वाल्मीकि जयन्ती

Posted on: Wed, 20, Oct 2021 10:29 PM (IST)
देवमी विद्यालय में परम्परागत तरीके से मनाई गयी वाल्मीकि जयन्ती

बनकटी, बस्ती (बीपी लहरी) रामायण के रचनाकार (कवि) सत्य एवं कर्तव्य परायणता का मार्ग दिखाने वाले आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयन्ती स्थानीय ब्लाक के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में परम्परागत तरीके से मनाई गयी। ग्राम प्रधान राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, प्रधानाध्यापक व राज्य अध्यापक पुरस्कार से अलंकृत शिक्षक मो. इकबाल तथा विद्यालय प्रबन्धक समिति के अध्यक्ष रंजना देवी, समाज सेवी ओमप्रकाश शुक्ल ने जयन्ती की शुरुआत ज्ञानदात्री माँ सरस्वती जी और महर्षि बालमीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।

प्रधानाध्यापक मो. इकबाल ने बाल्मीकि जी के बारे में विस्तार से बच्चों को बताते हुये कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने अपने प्रभु श्री राम का आत्म दर्शन कर हमें सच्चाई और इमानदारी पर चलने का सुझाव दिया है। जो सदैव अनुकरणीय रहेगा। अन्त में बच्चों को लम्बी कूद ऊंची कूद दौड़ और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया तथा मिष्ठान भी वितरण किया गया। इस अवसर पर अनुपम मिश्र, कमलेश्वर प्रसाद, विनोद कुमार, बालेंद्र, सुनीता चौधरी, सुनीता यादव, विनय कुमार शर्मा, मीरा, ऋषभ मिश्र, आशा, मालती, राम अज्ञा चौधरी, राकेश चौधरी, प्रेम चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भाजपाई हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, शानदार जीत के संकेत सेक्टर प्रभारी ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में शामिल भूटान में ‘अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित हुये डॉ. राम कृष्ण लाल ‘जगमग’ छात्रवृत्ति परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी कार की ठोकर से बाइक सवार दो घायल Lucknow: राहुल गांधी ने रायबरेली से किया नामांकन, विराधी कस रहे तंज Agra: स्वामी प्रसाद मौर्य पर अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता ने फेंका जूता GUJRAT - Bharuch: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की भावुक अपील, ‘‘तानाशाही से देश को बचा लो’’ UTTARANCHAL - Udhamsingh Nagar: पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का कैंसर की बीमारी के चलते निधन