• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

प्रियंका को देखने को उमड़ी भीड़

Posted on: Tue, 19, Mar 2019 9:43 AM (IST)
प्रियंका को देखने को उमड़ी भीड़

प्रयागराजः कांग्रेस महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को गंगा पूजन के साथ लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रचार अभियान शुरू किया। रविवार देर रात वह अपने पूर्वजों की धरती प्रयागराज पहुंचीं। स्वराज भवन से निकलकर बड़े हनुमान मंदिर दर्शन करने पहुंचीं और पंचामृत से अभिषेक किया। गंगा पूजन के दौरान उन्होंने कहा कि बेटी का दर्द मां से बेहतर कौन समझ सकता है। इसके बाद किला स्थित अक्षयवट और सरस्वती कूप के दर्शन किए।

वहां से तकरीबन 10.25 बजे संगम नोज पहुंचीं। उत्साहित कार्यकर्ता ‘कांग्रेस जिंदाबाद’, ‘प्रियंका नहीं ये आंधी है दूसरी इंदिरा गांधी है’ जैसे नारे लगा रहे थे। संगम पर प्रियंका ने मां गंगा का दूध से अभिषेक किया, जलता दीप और पुष्प अर्पित किया और अंजुलि में गंगाजल लेकर आचमन किया। जिला प्रशासन ने करछना के मनैयाघाट से गंगा यात्रा की अनुमति दी थी, लेकिन प्रियंका ने गंगा पूजन करने के बाद प्रोटोकाल दरकिनार करते हुए संगम से अरैल तक साधारण नाव से ही गंगा पार की। अरैल से गाड़ी से करछना के लिए रवाना हुईं, जहां मनैयाघाट से स्टीमर पर दुमदुमा घाट के लिए आगे बढ़ीं।

दुमदुमा घाट पर लोगों को संबोधित करते हुए गंगा की दशा पर कहा-‘मां (गंगा) के घर आई हूं, मां का दर्द बेटी ही समझ सकती है। किसानों, युवाओं को कुछ नहीं मिला। मै भी चौकीदार कैंपेनिंग पर तंज कसते हुये प्रियका ने कहा कि ‘चौकीदार तो सिर्फ उद्योगपतियों के होते हैं, किसानों के लिए नहीं।’ दुमदुमा से सिरसा पहुंचीं, जहां कपसाई गंगा मार्ग पर पैदल मार्च किया। उन्हें देखने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी। मार्च करते हुए अचानक लगभग एक दर्जन घर में जाकर लोगों का हालचाल पूछा। उन्होने कहा भाई ने जो जिम्मेदारी दी, उसे निभाने आई हूं। इस दौरान कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह आदि साथ रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Sant Kabir Nagar: मासूम संग हैवानियत के आरोपी ने लगाई फांसी Lucknow: लखीमपुर खीरी में नदी में नहाते समय दो किशोरों की डूबकर मौत Deoria: बाल गृह से चहारदीवारी फांद कर 3 किशोर फरार