• Subscribe Us

logo
30 अप्रैल 2024
30 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

मज़दूर दिवस पर आत्मदाह करने गए दो कामगार गिरफ्तार

Posted on: Tue, 01, May 2018 8:37 PM (IST)
मज़दूर दिवस पर आत्मदाह करने गए दो कामगार गिरफ्तार

समस्तीपुर (रामकृष्ण मंडल) समस्तीपुर कलक्ट्रेट के समक्ष मज़दूर दिवस पर बंद रामेश्वर जुट मिल खोलने की मांग को लेकर आत्मदाह करने गए दो कामगारों को नगर थाने की पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार किए जाने वाले कामगारों में पालन पासवान और श्यामचंद्र साहनी शामिल हैं। इससे पहले जूट मिल के समीप से दोनों कामगार अन्य सहयोगियों के साथ जुलूस के रूप में निकले।

रास्ते भर सभी रामेश्वर जूट मिल को खोलने और कामगारों को भुखमरी से बचाने के नारे लगा रहे थे। दोनों कामगारों ने सोमवार को ही कलेक्ट्रेट के समक्ष शुरू हुए दो दिवसीय धरना व उपवास स्थल पर आत्मदाह करने की घोषणा की थी। इसको लेकर नगर थाने की पुलिस पहले से ही चौकस थी। कामगारों का जुलूस जैसे ही कलेक्ट्रेट के पास पहुचा पुलिस ने आत्मदाह की घोषणा करने वाले दोनों कामगारों को हिरासत में ले लिया। उसके बाद दोनों को पुलिस की गाड़ी में बैठा कर थाना ले जाया गया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती में आडिशा की रहने वाली महिला मजदूर की लाश पेड़ से लटकती मिली किसान कांग्रेस के नेशनल काआर्डिनेटर बने रामभवन शुक्ल अखिलेश के नाते बार बार हार रही समाजवादी पार्टी- हरीश द्विवेदी ग्राम पंचायत सचिव की तैनाती न होने से ग्रामीणों में रोष महिला कांग्रेस की बैठक 01 मई को Lucknow: सात साल की छात्रा संग प्रिंसिपल ने किया रेप DELHI - New Delhi: बाबा रामदेव को एक और झटका, पतंजलि की 14 दवायें बैन