• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

भाजपा नेता तेवतिया पर एके 47 से हमला, हालत गंभीर

Posted on: Fri, 12, Aug 2016 3:52 PM (IST)
भाजपा नेता तेवतिया पर एके 47 से हमला, हालत गंभीर

गाजियाबाद: (जितेन्द्र कुमार) भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रजपाल तेवतिया और उनके साथ स्कार्पियों में सवार छह लोगों पर अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुध फायरिंग करके हमला कर दिया। दो फोरचूनर कार सवार बदमाशों ने भाजपा नेता की कार को घेर कर अंधाधुध गोलियां बरसाई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। इस हमले में गनर, भाजपा नेता समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को गाजियाबाद के सर्वोदय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हे फोर्टिज अस्पताल नोएडा के लिए रेफर कर दिया। उधर घटना के बाद में पुलिस ने सारे इलाके को सील कर दिया है। घटनास्थल के आसपास के इलाके में काम्बिंग ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार भाजपा नेता ब्रजपाल तेवतिया अपने गनर इन्द्रपाल और चार अन्य लोगों के साथ मुरादनगर के रावली रोड़ पर देरशाम कहीं जा रहे थे। बताया जा रहा है कि तभी फोरचूनर कार में सवार होकर आए बदमाशों ने कार पर अँधाधुंध फायरिंग बोल दी। पुलिस सूत्रों की माने तो बदमाशों ने एके 47 या उसके जैसे आधुनिक असलहे का इस्तेमाल भाजपा नेता को मारने के लिए किया। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि स्कोपियों की विंड स्कीन पर 28 गोली लगी हुई है। तो बोनट पर पांच से अधिक गोली लगी हुई है। बरहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने एके 47 बरामद कर लिया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल देखते हुए गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए है।

सूत्रो की माने तो भाजपा नेता पर हमला करने वाले बदमाशों ने पूरी रैकी के बाद में वारदात को अंजाम दिया। आज ब्रजपाल तेवतिया दोपहर के समय भाजपा के विशाल प्रदर्शन में मौजूद थे। बदमाशों को पूरा अंदाजा था कि वो कहां और किस काम से जा रहे थे।

ब्रजपाल तेवतिया गाजियाबाद जनपद की मुरादनगर विधानसभा से 2012 में चुनाव लड़ चुके है। इस बार भी मुरादनगर विधानसभा के लिए दावेदारी जताई जा रही थी। इसी के चलते वो अपने क्षेत्र में लोगों के साथ बैठक करने के लिए गए हुए थे।

एसएसपी गाजियाबाद के एस एमानुल ने बताया आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है कातिल जल्द हिरासत में होंगे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।