झूठे नारों से देश नही चलेगा
आजमगढ़: यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि झूठे नारों से देश नहीं चलने वाला है। झूठे नारे देकर प्रदेश की जनता का वोट हथियाने वाली केन्द्र की भाजपा सरकार की अब पोल खुल चुकी है।
अखिलेश यहां सठियांव स्थित चीनी मिल परिसर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘झूठे नारे देकर प्रदेश की जनता का वोट हथियाकर सत्ता में आने वाली केन्द्र की भाजपा सरकार की पोल अब खुल चुकी है। झूठे नारों से देश नहीं चलेगा।’ उत्तर प्रदेश के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है और सपा सरकार ने पिछले चार साल के दौरान अपने सभी चुनावी वायदे पूरे कर दिये हैं।
मुख्यमंत्री ने सरकार की ओर से चलाये जा रहे कार्यक्रमों का जिक्र किया और राज्य में चल रही परियोजनाओं तथा अपनी सरकार की उपलब्धियांे की चर्चा की।