• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

विनय कटियार हिरासत में

Posted on: Mon, 18, Jan 2016 2:52 PM (IST)
विनय कटियार हिरासत में

फतेहपुरः कस्बा जहानाबाद जा रहे भाजपा के पूर्व सांसद और फायरब्रांड नेता विनय कटियार को कानपुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनको सर्किट हाउस में रखा गया जहां शहर के सैकड़ों भाजपाई जमा हो गए हैं। जहानाबाद चैडगरा में विनय कटियार का इंतजार कर रहे तीन सौ से ज्यादा भाजपाइयों ने ऐलान कर दिया है कि उनको नहीं छोड़ा जाता तो वे जहानाबाद के लिए कूच कर देंगे। जहानाबाद में अभी भी दहशत और तनाव का माहौल है। 5 दिन पहले जहानाबाद में दो वर्गों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था। तब से वहां के बाजार बंद हैं और अघोषित कर्फू जैसे माहौल में लोग घरों में कैद हैं। तनावग्रस्त जहानाबाद में विनय कटियार के नेतृत्व में भाजपा के सात सदस्यीय दल को सोमवार को जाना था। विनय कटियार को लखनऊ से कानपुर आते समय कानपुर पुलिस ने जाजमऊ में ही रोक लिया और हिरासत में सर्किट हाउस ले गयी। शहर भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी, क्षेत्रीय अध्यक्ष बालचन्र्द, विधायक सतीश महाना के साथ सैकड़ों भाजपाई सर्किट हाउस पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस अफसर भी सर्किट हाउस पहुंचे और कहा अभी उनके जाने से जहानाबाद का माहौल बिगड़ सकता है इसलिए उनको रोका गया है। विनय कटियार के साथ जाने के लिए रास्ते में कई स्थानों पर इंतजार कर रहे भाजपाईयों में उनको रोके जाने से आक्रोश फैल गया। चैडगरा में तीन सौ भाजपाइयों ने जहानाबाद कूच का ऐलान कर दिया जिससे माहौल गरम हो गया। फतेहपुर के जिलाधिकारी ने साफ किया कि धारा 144 लागू है, ऐसे में किसी को इस तरह कूच की अनुमति नही है। कहा ऐसा करने वालों की गिरफ्तारी होगी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी नकदी, जेवर लेकर पत्नी फरार, पति ने लगाया न्याय की गुहार कांग्रेस के न्याय पत्र पर मतदाताओं को भरोसा व्यय प्रेक्षक आर.एल. अरूण प्रसाद ने की बैठक, कहा आपसी सहयोग से सम्पन्न होगा चुनाव Gorakpur: मधुमेह वाले टीबी मरीजों के लिए दोनों बीमारियों की दवाओं का सेवन जरूरी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया