• Subscribe Us

logo
08 मई 2024
08 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पत्नी से अप्राकृतिक दुष्कर्म करता था दरोगा, न्यायालय ने भेजा जेल

Posted on: Fri, 17, Sep 2021 11:28 PM (IST)
पत्नी से अप्राकृतिक दुष्कर्म करता था दरोगा, न्यायालय ने भेजा जेल

देवरिया ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव) उत्तर प्रदेश पुलिस के एक दारोगा ने महकमे का नाम एक बार फिर से शर्मसार कर दिया है। आरोप है कि वह अपनी पत्नी के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म एवं मारपीट करता था। जिसकी वजह से न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। प्रकरण के सम्बन्ध में रामपुर कारखाना के थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी दरोगा की शादी वर्ष 2014 में देवरिया जिले के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला से हुई थी। महिला के आरोप है कि ससुराल आने के बाद से ही उसका उत्पीड़न शुरू हो गया।

दरोगा पति उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म भी किया करता था। मना करने पर मारपीट करने लगता था। विवाद बढ़ता देख वर्ष 2017 में महिला को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। बाद में परिजनों के हस्तक्षेप से वह वापस फिर ससुराल आई। लेकिन स्थितियां नहीं सुधरी। अलबत्ता दरोगा और उसका परिवार 20 लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे। रामपुर कारखाना पुलिस ने आरोपी दरोगा को गुरुवार को गोरखपुर के पादरी बाजार से गिरफ्तार कर सी जे एम न्यायालय देवरिया में पेश किया। न्यायालय ने दरोगा को जेल भेज दिया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।