• Subscribe Us

logo
09 मई 2024
09 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सरयू नदी में नहाते समय डूबे 5 युवक, दो की मौत

Posted on: Tue, 30, Mar 2021 5:45 PM (IST)
सरयू नदी में नहाते समय डूबे 5 युवक, दो की मौत

अयोध्या (प्रभाकर चौरसिया) होली का रंग खेलने के बाद सरयू नदी में नहाने गए पांच युवक डूब गये। इनमे 2 की मौत होग गयी जबकि 4 को बचा लिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस में शव को पोस्टमार्टम के भेज दिया है। अयोध्या कोतवाली के लक्ष्मण घाट क्षेत्र में सरयू नदी में स्नान करने गए 5 युवक अचानक गहरे पानी मे चले गए और सभी डूबने लगे।

स्थानीय लोगो ने बचाने को कोशिश की जिसमे पहले तीन लोगों को बाहर निकाल लिया जो कि सुरक्षित है। वहीं डूब जाने के कारण 2 अन्य युवक प्रियम गुप्ता निवासी नियावा व अमर सिंह निवासी हौसला नगर कालोनी को काफी देर बाद निकाला जा सका। आनन फानन में 2 युवकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मुताबिक होली पर्व के दौरान कुछ लोगों के डूबने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुबे दो युवकों को निकाल कर जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Gorakpur: पति पत्नी ने किया सुसाइड