• Subscribe Us

logo
08 मई 2024
08 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

दरोगा ने खुद को मारी थी गोली

Posted on: Fri, 05, Mar 2021 10:05 AM (IST)
दरोगा ने खुद को मारी थी गोली

लखनऊः विधानसभा के गेट नंबर 7 के सामने बनी पार्किंग में गुरुवार दोपहर बाद एक दरोगा की गोली लगने से मौत हुई थी। पता चला दरोगा ने खुद को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारी थी। गोली की आवाज सुनकर आसपास सुरक्षा में तैनात जवान मौके वहुंचे, देखा कि दरोगा जमीन पर पड़ा था। उसके सीने में गोली लगी थी। उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

साथियों का कहना है कि दरोगा डिप्रेशन में था। जांच में मुख्यमंत्री योगी को संबोधित सुसाइड नोट मिला है। इसमें दरोगा ने लिखा है कि मेरे बाद परिवार का ख्याल रखिएगा। दरोगा निर्मल चौबे की वर्तमान में तैनाती राजधानी लखनऊ के बंथरा थाने में थी। उन्होंने चिनहट में अपना मकान भी बनवाया था। निर्मल चौबे का चश्मा पार्किंग में पड़ा मिला और सरकारी सर्विस रिवाल्वर भी पास में पड़ी थी। वे मूलतः बनारस के रहने वाले निर्मल चौबे कल लखनऊ के चिनहट स्टेट में अपना मकान था।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।